ईद मुबारक,
उसके पहले ईद को
उसका चाँद मुबारक,
उसके भी पहले ईद के चाँद को
सद्भावना का आकाश मुबारक।
इन सबके बाद-
सद्भावना के आसमान से
बरसने वाली भाईचारे की बारीश में
भींगने का एहसास मुबारक।
इन सब मुबारकों के लिए
जमाने को
एक अदद इंसान मुबारक।
बाकियों को गीता व कुरान मुबारक ।
------------------- दिवाकर
07/07/2016
No comments:
Post a Comment