भेड़िया बाहर आ गया है,
कुछ बोलता है तो
कुत्ते आपस में
भौंकने लगते हैं ।
आदमी!
बटन दबाते ही मर गया।
चुनाव के बाद -
कुछ कुत्ते पालतू निकल गये।
भेड़िये की ओट में खड़े
एक कुत्ते के मुँह से
टपक रहा खून -
ताजा है।
-------------- दिवाकर ।१४/०९/१६
No comments:
Post a Comment